पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ने केरल बाढ़ पीड़ितो के लिए पूरे भारत सहित राजधानी दिल्ली मे भी धन राशि एकत्रित की

M Qaisar Siddiqui

23 August 2018

M Qaisar Siddiqui

नई दिल्ली, 22 अगस्त 2018, केरल मे सदी की सबसे बड़ी बाढ़ आई है जिसमे सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके और लाखो लोग अपने घरो से बेघर हो कर राहत कैम्पो मे रहने को मजबूर है | पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया प्राकृतिक आपदाओ के समय हमेशा लोगो की मदद करता आया है | केरल मे पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया, के हज़ारों कार्यकर्ता अपनी जान की परवाह किय बगैर राहत और बचाव के कार्य मे लगे हुए है | इसी के तहत पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के केडरों ने ईद-उल-अज़हा के मौक़े पर पूरे भारत मे ईद की नमाज़ के बाद लोगो से चंदा किया जिसमे राजधानी दिल्ली के त्रिलोक पुरी कोटला ईदगाह, शाहीन बाग, ओखला , खजूरी व अन्य क्षेत्रो मे आवाम ने बढ़चढ़ के हिस्सा लिया और केरल मे अमन ओर चैन के लिए दुआ की |

Scroll to Top